मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
रुद्रपुर। कोतवाली थाने के तिवई गांव के पास 12 मई को मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने उसके बेटे के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज की है।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा के रहने वाले रामअवध यादव (50) 12 मई को सोनूघाट से शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे थे। बाइक सवार अधेड़ को तिवई के पास चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।