फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपियों का मकान किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपियों का मकान किया सील
विज्ञापन

बरहज। नगर के पटेल नगर के फरार चल रहे सन्नी हत्याकांड के दो आरोपियों के मकान को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सील कर दिया। 2019 में जन्माष्टमी के अगले दिन डीजे बजाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पीट-पीट कर सन्नी की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसआई सुभाष चंद्र पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ पटेल नगर पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे आरोपी खरपत्तू उर्फ रेहान और प्रद्युम्न उर्फ दीपक के घर को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया। पुलिस का कहना है कि 2019 में छेदी मद्धेशिया के दरवाजे पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पंडाल सजाया गया था। 24 अगस्त की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के कुछ लड़के डांस कर रहे थे। इसी बीच विरोध करने पर मन्नू जायसवाल के पुत्र सुमित उर्फ सन्नी की पीट-पीट कर हत्या करा दी गई थी। मन्नू की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि खरपत्तू और प्रद्युम्न काफी दिनों से फरार हैं। एसएसआई सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों के घर को सील करते हुए नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें