फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के प्रावधानों की दी गई जानकारी

Wed, 10 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्य कर मुख्यालय, उत्तर प्रदेश (विधि अनुभाग), लखनऊ के निर्देश के क्रम में व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं के समयबद्ध समाधान, विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता तथा राजस्व संवर्धन के उद्देश्य से रुद्रपुर ब्लॉक सभागार में खंड स्तरीय व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उपायुक्त राज्य कर खंड-एक देवरिया विवेक कुमार मिश्रा तथा उपायुक्त राज्य कर खंड-दो देवरिया अमित कुमार सिंह ने जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, पंजीयन के लाभ, ई-इनवॉयसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), नियम-14ए तथा जीएसटी 2.0 के नवीन प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राज्य कर शैलेंद्र कुमार, राज्य कर अधिकारी सारिका श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर अधिवक्ता तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कर अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी के लाभ, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया एवं कर अनुपालन से संबंधित जानकारी दी। कर अधिवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने जीएसटी की तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें