फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, अल्ट्रासाउंड केंद्र और पैथोलॉजी सील

Wed, 10 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी और जांच केंद्रों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर पंचायत के राजपूत कटरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और एक पैथोलॉजी पर छापा मारकर सील कर दिया। इससे क्षेत्र के निजी जांच केंद्रों के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से नदारद हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एडिशनल सीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया। इस दौरान जनसेवा अल्ट्रासाउंड केंद्र और आकृति पैथोलॉजी केंद्र के संचालकों से पंजीकरण और संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
है कि इससे पहले भी विभाग ने सलेमपुर में कार्रवाई करते हुए सीएचसी गेट स्थित आलम क्लीनिक, देव पैथोलॉजी केंद्र तथा नगर पंचायत रोड स्थित अमृत पैथोलॉजी केंद्र को सील किया था। लगातार कार्रवाई के बावजूद बिना अनुमति स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन प्रशासनिक निगरानी और संचालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित होने वाले जांच केंद्र मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में न तो मानकों का पालन होता है और न ही जांच की गुणवत्ता की कोई गारंटी होती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें