- विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू का हाल, घंटों कटौती से लोग बेहाल
खुखुंदू। खुखुंदू क्षेत्र में रात में बिजली कटौती बढ़ गई है। लोग रतजगा कर गर्मी बेहाल नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने निगम के उच्चाधिकारियों से आपूर्ति में सुधार की गुहार लगाई है।
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के 10 से 12 कस्बों समेत ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से दिन में कटौती कम की जा रही है। मगर इसके जगह पर रात भर रोस्टिंग कटौती जारी है। लोगों की मानें तो रात में कभी डेढ़ से दो घंटे तो कभी दो से तीन घंटे तक लगातार कटौती की जा रही है। ऐसे में तीन से चार बार कटौती की जा रही है। नतीजा अब रात में बिजली आपूर्ति बेहाल है।
उमसभरी गर्मी में रात में कटौती के चलते महिला और बच्चे घरों में ही परेशान हैं। पुरुष वर्ग तो किसी तरह रात में इधर-उधर टहलकर किसी तरह रात गुजार ले रहा है। मगर महिलाओं और बच्चों को सांसत हो रही है। निगम के कर्मचारियों से बात करने पर उनका कहना है कि रोस्टिंग कटौती से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई है। इस संबंध में जेई सोनू कुमार का कहना है कि स्थानीय स्तर से कोई कटौती नहीं हो रही है। जो भी कटौती की जा रही है वह रोस्टर कें अनुसार है।