फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी, 48 घंटे से अंधेरे में एक हजार आबादी

Thu, 14 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- भागलपुर क्षेत्र के देवसिया में रतजगा कर रहे लोग, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


भागलपुर। भागलपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवसिया में 48 घंटे से ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से आधे गांव की करीब एक हजार आबादी को अंधेरे में है। बिजली और पानी नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बिलबिलाए लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को कई बार फोन किया है लेकिन कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। गांव की सप्लाई कुंडौली उपकेंद्र से होती है। सोमवार दोपहर से आधे गांव की बिजली गुल हो गई है। उपभोक्ताओं ने शिकायत की लेकिन कोई पहुंचा नहीं, दोबारा शिकायत करने पर लाइनमैन पहुंचा और बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जल चुका है। घरों में पानी नहीं आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

कुंडौली उपकेंद्र के जेई राजशरन सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी को दूर किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें