फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वायरल बुखार और खांसी का बढ़ा प्रकोप

Wed, 07 May 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम बदलने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरस और बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इससे वायरल बुखार, खांसी, सांस तेज चलने से पीड़ित हो रहे हैं।
दस्त, बुखार के साथ बदन दर्द, सिर दर्द से भी ग्रसित हाे रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना डेढ़ सौ अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें वायरल बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मरीजों को स्वस्थ होने में करीब एक सप्ताह लग रहा है, जबकि ग्राम पाजीटिव व निगेटिव बैक्टीरिया से पीड़ित को सात से दस दिन का समय ठीक होने में लग रहा है। उधर निजी अस्पतालों में भी मरीज बढ़े हैं।
मौसम परिवर्तन हुआ है। दो दिन पहले आंधी, बारिश से तापमान गिर गया। इसके बाद फिर से पारा चढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर और हवा में नमी का स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण की दर बढ़ जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

दूषित खानपान और पानी के सेवन व साफ-सफाई में अनदेखी भारी पड़ रही है। बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, खांसी, सांस, दस्त, सिर व बदन दर्द से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें