नगर के मलहटोली वार्ड में नवनिर्मित शौचालय पहले बरसात में ही धंसने लगा है। चारों तरफ पानी से घिरे जाने के कारण मोहल्ले के लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे है। रविवार को पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद मद्धेशिया के नेतृत्व में मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर घटिया निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
दो माह पहले नगर पंचायत की ओर से मलहटोली वार्ड में करीब दस लाख रुपये की लागत से सुलभ शौचालय बनकर तैयार हुआ। शौचालय के चारों तरफ बारिश का पानी जमा हो जाने से शौचालय बंद पड़ा है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि शौचालय की सीढ़ियां और फर्श धंसने लगा है। दस सीट वाली शौचालय के छत को गिरने की संभावना बनी है। मानक के हिसाब से शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। नगर में निर्माणाधीन सभी कार्यों में मानक की जमकर अनदेखी की जा रही है। दो माह में ही शौचालय के दीवारें पर लगे सीमेंट छुट गए है। ठेकेदार और नगर पंचायत प्रशासन ने शौचालय निर्माण में जमकर लूटाही की है। शौचालय एक बरसात का भी पानी नहीं झेल पाया और गिरने लगा है। उन्होंने गुणवत्ता विहीन कार्य की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में संजीव कुमार गुप्त बाजन, फिरोज तेजा, सुबाष तिवारी, दिवाकर तिवारी, रमायन साहनी, शिवानंद साहनी, अंशूल, जयराम साहनी,राजेंद्र साहनी, विक्रम साहनी, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।