फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता करने गए मालबाबू को वकीलों ने लौटाया

Sat, 30 Jul 2016 10:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। तीसरे दिन भी तहसील बार एसोसिएशन का हड़ताल जारी रहा। वार्ता करने पहुंचे मालबाबू को आंदोलित वकीलों ने लौटा दिया। मांगों का लिखित रूप से आश्वासन नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसकी वजह से तहसील आने वाले वादकारियों को परेशानियों को बैरंग लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार कोर्ट में तीन दिन पूर्व एक प्राइवेट वर्कर और वकील के बीच पत्रावली में छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज नायब तहसीलदार भटनी डॉ. संजीव राय ने वकील को बार कौंसिल में शिकायत करने और केस दर्ज कराने की धमकी दे दी।

नायब तहसीलदार के इस व्यवहार से वकील नाराज हो गए। वकीलों ने तहसील कार्यालयों में काम करने वाले प्राइवेट वर्कर्स को हटाने समेत कई बिंदुओं पर लिखित रूप से मांग किया। मांग पूरा नहीं होने तक नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन



वकीलों की मांग पर शुक्रवार को एसडीएम ने कार्यालय में काम करने वाले सभी प्राइवेट वर्कर्स को हटा दिया गया। इसकी वजह से कई कार्यालयों का एक दिन ताला भी नहीं खुला। शनिवार को मालबाबू आंदोलित वकीलों से मौखिक तौर पर वार्ता के लिए गए। वकीलों ने वार्ता करने से इंकार कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र ने कहा कि जब तक मांग पूरा नहीं होगा। तब तक नायब तहसीलदार कार्यालय का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें