फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमस भरी गर्मी में कटाैती छीन रही सुकून

Thu, 15 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। उमस भरी गर्मी में बिजली भी रुलाने लगी है। बुधवार को बैदौली फीडर के 60 गांवों को दिनभर में मात्र दो घंटे ही बिजली मिली। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि खुखुंदू में एचटी केबल में फाल्ट आने से समस्या खड़ी हुई है। खुखुंदू उपकेंद्र से चार फीडर बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
बुधवार को बैदौली फीडर के तहत आने वाले खुखुंदू, सुरहां, खिरसर, जैतपुरा, खजुरी, जुआफर, बैदौली, मंगराईच, मगरईची, मुसैला, बरसाथ, रजवल, एकडंगा, बरडीहा समेत 60 गांवों बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों का कहना है कि एचटी केबल में फाल्ट होने और रोस्टिंग के चलते दिक्कत हुई है।
जबसे उमस भरी गर्मी में बढ़ी है, तभी से कटौती भी जमकर हो रही है। दिन में लगातार तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रह रही है। जेई सोनू कुमार ने बताया कि एचटी केबल में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, बिजली निगम में जुगाड़ से काम चलता है। जैन मंदिर में 100 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे 100 से अधिक कनेक्शन और एक नलकूप संचालित होता है।
ऐसे में भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। निगम के जूनियर इंजीनियर सोनू कुमार ने बताया कि जब कोई योजना आएगी तो ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें