फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के अभाव में मध्याह्न भोजन का बुरा हाल

Wed, 20 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मिड-डे-मील - फोटो : FILE
विज्ञापन
पंचायत चुनाव बीतने के चार माह बाद भी रुद्रपुर के पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी चुनाव आचार संहिता का पालन कर रहे हैं। इस बैंक में पंचायती राज और शिक्षा विभाग से जुड़े खातों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण मध्याह्न भोजन योजना पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खाते से भुगतान नहीं हो पाने से रसोइयों को पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिला है। वहीं कनवर्जन कास्ट का धन खाते से नहीं निकल पाने से मध्यान भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

 
पंचायती राज विभाग की ओर से चुनाव समाप्त होने के बाद बैंकों को पत्र लिखकर खाता संचालन पर लगी रोक हटा ली गई है। लेकिन बैंक कर्मचारियों के उस आदेश पर अमल नहीं करने के कारण शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित करने में दिक्कत आने लगी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से 26 अक्टूबर को सभी बैंकों को पत्र जारी कर पंचायती राज से संबंधित खातों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था।

आचार संहिता खत्म होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने पांच नवंबर को शासनादेश का हवाला देकर खातों के संचालन पर लगी रोक को हटा ली। बावजूद  इसके रुद्रपुर के पूर्वांचल बैंक में शिक्षा विभाग से जुड़े ग्राम शिक्षा निधि और मध्याह्न भोजन निधि के खातों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। मध्याह्न भोजन योजना में कार्य करने वाली रसोइयों का एक साल से भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में योजना में लगी सैकड़ों रसोइयां मानदेय के लिए परेशान है। इस बाबत पूर्वांचल बैंक के प्रबंधक जेएन त्रिपाठी ने कहा कि रोक हटाने के आदेश की कापी नहीं मिली है। आदेश की कापी मिलते ही खाता संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें