दोनों परिवारों से संबंध रखने वाले लोग और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में एक-दूसरे का सहयोग करते हुए क्रब की खुदाई कराई। कब्रिस्तान में चाचा और भतीजे को एक पास दफन कर लोग लौटे गए। इस दृश्य को देखकर मजहब की दीवार भी टूट गई और गांव के अन्य समुदाय के लोग भी दोनों के दरवाजे पर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे।
सलमान की मां, रोज मोहम्मद की पत्नी सहित पांच गिरफ्तार
रामपुर कारखाना। सिधुवा गांव में दोहरी हत्या के मामले 11 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें सोमवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में रोज मोहम्मद की पत्नी जौहरा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि सलमान की मां साहिमा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सलमान की हत्या के आरोप में चाची जौहरा, सादिर, हातिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि रोज मोहम्म्द की हत्या के आरोप में सलमान की मां साहिमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी नाबालिग हैं।