फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोल्ड ड्रिंक बोतल वापस नहीं लिया तो मनबढ़ों ने पिता-पुत्र का किया ये हाल, वायरल वीडियो

Wed, 17 Apr 2024 07:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
वायरल फोटो में मार पिटाई साफ देखी जा सकती है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया के रुच्चापार में घर में ही दुकान चलाने वाले पिता व पुत्र को खुली हुई कोल्ड ड्रिंक की बोतल वापस नहीं करने पर लगभग डेढ़ दर्जन मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। लाठी-डंडे व रॉड से लैस होकर पहुंचे हमलावरों ने दुकान पर पहुंचते ही पिता- पुत्र की निर्मम तरीके से पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन



जमीन पर गिरने के बाद भी तब तक पिटते रहे जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। इस परी घटना का वीडियो वॉयरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। घायल पिता-पुत्र का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रुच्चापार के बाबूराम यादव पुत्र टिकोरी यादव अपने घर में ही किराना दुकान संचालित करते है। गर्मियों में दुकान से ही पेयपदार्थ भी बेचते हैं। बीते, मंगलवार की शाम कुछ युवक कोल्ड ड्रिंक लेने आए, तो बाबूराम ने उन्हें दे दिया।

विज्ञापन

मारपीट में घायल होकर होकर गिरा शख्स और दूसरी तरफ एक युवक को घेरे लोग - फोटो : वायरल फोटो
थोड़ी देर बाद युवक खरीदी कोल्ड ड्रिंक वापस करने आए तो बाबूराम ने वापस करने से मना कर दिया। युवक बाबूराम से बहस पर उतारू हो गए। शोर सुन उनका पुत्र सुनील बाहर आया और उन्हें वहां से हटा दिया। युवक अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गए।

बाबूराम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि बेटे के आने के बाद युवक चले गए। शाम में करीब साढ़े पांच बजे मेरी दुकान पर पवन यादव, रोहित यादव, विशाल शर्मा व हरेराम यादव जो कि गोलबंद व गुंडे किस्म के हैं, वो पहुंचे। उनके साथ उनके करीब दस से बारह दोस्त भी थे, जिनके हाथों में लाठी, डंडा, रॉड व अन्य सामान मौजूद था।

दुकान पर पहुंचते ही भद्दी- भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से मुझे व मेरे बेटे सुनील को लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से पीटने लगे। वे तब तक हम दोनों को मारते-पिटते रहे जब तक हमलोग बेहोश नहीं हो गए। शोर सुन मेरी पत्नी व पुत्रवधु बचाने आई तो उनके साथ भी हमलावरों ने अश्लील हरकत किया।

मुझे और मेरे बेटे को मरा समझकर मेरी पत्नी कुसुम देवी व पुत्रवधू गुड़िया देवी को जाने से खत्म करने की धमकी देते हुए गल्ले में रखा करीब 1200 रुपए निकाल मौके से फरार हो गए। इधर, मारपीट में बेहोश दोनों पिता पुत्र को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाल वीपी शर्मा ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। वॉयरल वीडियो के आधार पर अज्ञात अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें