फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट सहन न कर सकी: गंडक नदी में कूदी किशोरी, युवक ने डूबने से बचाया- वायरल वीडियो से हुई जानकारी

Sat, 04 Apr 2026 12:40 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बताया जा रहा है कि घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास की है। शुक्रवार की शाम एक किशोरी पिता की डांट से आहत होकर नदी में कूद गई। डूब रही किशोरी को बचाने के बजाय नदी के दूसरी तरफ खड़े कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे। 
विज्ञापन
नदी में डूबने से बचाने के बाद - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की डांट से नाराज होकर छोटी गंडक नदी में कूदी एक किशोरी की जान एक युवक की बहादुरी से बच गई। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोग युवक के साहस की सराहना कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास की है। शुक्रवार की शाम एक किशोरी पिता की डांट से आहत होकर नदी में कूद गई। डूब रही किशोरी को बचाने के बजाय नदी के दूसरी तरफ खड़े कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे।

इसी दौरान पथरदेवा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह का पुत्र कुलदीप सिंह वहां से गुजर रहा था। किशोरी को डूबता देख उसने तुरंत बाइक किनारे खड़ी की और बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। उसने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

किनारे लाने के बाद युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए किशोरी की पीठ पर हथेली से दबाकर पेट से पानी बाहर निकाला। कुछ देर में किशोरी की सांस सामान्य हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अश्वनी प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की बहादुरी की सराहना की। महिला पुलिस की मदद से किशोरी को थाने लाया गया, जहां बाद में परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया।

एसओ ने बताया कि किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर नदी में कूद गई थी। परिजनों को समझा-बुझाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें