फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान क्रय केंद्र से प्रभारी लापता, ब्लैकलिस्ट

Sun, 22 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बी-पैक्स रामचक खोरमा केंद्र पर प्रभारी अनुपस्थित मिले। धान खरीद की व्यवस्था भी अधूरी पाई गई। इस पर एडीएम ने केंद्र प्रभारी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की। एआर कोऑपरेटिव को चेतावनी दी गई, जबकि जिला प्रबंधक पीसीएफ से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एडीएम ने रुद्रपुर, रुद्रपुर-बी और बी-पैक्स रामचक खोरमा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। रामचक खोरमा केंद्र पर खरीद की व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण किसानों को धान बेचने के लिए रुद्रपुर स्थित अन्य क्रय केंद्रों पर जाना पड़ रहा था। इससे किसानों को परेशानी हो रही थी।
एडीएम ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें