फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता को धमकाने का आरोप

Sun, 22 Nov 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पति पर तीन बच्चों की मां को लेकर भागने का आरोप लगाते हुए विवाहिता दहेज का सामान लेने ससुराल पहुंची तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया। घर में ताला बंद होने से वह सामान नहीं ले सकी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कुशीनगर के दुदही क्षेत्र की विवाहिता का चार वर्ष पहले रामपुर कारखाना क्षेत्र के युवक से निकाह हुआ था। उसका आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। एक माह पहले पति गांव की तीन बच्चों की मां को लेकर भाग गया। शनिवार को सामान लौटाने की सहमति पर वह पिकअप लेकर पहुंची मगर घर में ताला बंद मिला। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों ने 23 नवंबर को समाधान निकालने की सहमति दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें