फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रिकेट खेलते के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ों ने तलवार से हमला, केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को क्रिकेट खेलते के दौरान गांव के बच्चों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष से मनबढ़ किस्म के युवकों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया। जिसमे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुतावर गांव में शनिवार की दोपहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। नो बाल को लेकर दोनों पक्ष के बच्चों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बच्चों का विवाद घर तक पहुंच गया। बच्चों के परिजन आमने सामने भिड़ं गए। इसी बीच एक पक्ष से मनबढ़ किस्म के युवकों तलवार और चाकू से हमला कर दिया। मौके पर खेल देख रहे लोगों ने बीच बचाव किया। जिसमें रितेश तिवारी घायल हो गए। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में कराया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम को गांव के कलावती देवी, दिनेश यादव, रवि यादव व भानु यादव के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कुछ दिन पूर्व खेल में चाकू से चोट भी लगा था। जिसे ग्रामीणों ने बातचीत कर सुलह करा दिया था। लार थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें