फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर और टेम्पो मे टक्कर दो घायल, एक गंभीर

Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल चौराहे के समीप शनिवार की शाम एक ट्रैक्टर और टेम्पो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक और एक यात्री को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान रमेश के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरापार गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से रमेश को तुरंत महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें