फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी और शिवराज पर रहेगा गर्व : कृषि मंत्री

Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी और शिवराज सोनार के पैतृक गांवों में लगी प्रतिमा पर स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि इन पर देश को सदैव गर्व रहेगा।

क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहा स्थित अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के स्मारक पर शुक्रवार की शाम को स्थानीय विधायक और प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद बगल गांव के सहोदरपट्टी पहुंचे। चौराहा स्थित शहीद शिवराज सोनार उर्फ सोना स्वर्णकार के स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि देश इन दोनों क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा। देसही देवरिया की माटी धन्य है जो ऐसे वीर सपूतों ने जन्म लिया। मात्र 13 वर्ष की उम्र में शहीद रामचंद्र ने अंग्रेजों से लोहा लेकर आजादी की अलख जगा दी। नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। यह देश की धरोहर हैं। सरकार ऐसे वीर सपूतों को सम्मान देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार राष्ट्रीय भावनाओं और मूल्यों को मजबूत कर रही है। देश की एकता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के छोटे भाई रामबड़ाई प्रजापति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, जितेंद्र प्रताप राव, राजकेश्वर जायसवाल, संजय कुशवाहा, डॉ विष्णु कुशवाहा, अशोक गुप्ता, धनंजय त्रिपाठी, एपीओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें