देवरिया। मुंबई के बांद्रा स्टेशन से देवरिया के रास्ते गोरखपुर तक चलने वाली गोरखपुर हमसफर ट्रेन की पेंट्रीकार में पानी की अवैध बोतलें रखी मिली हैं। वाराणसी मंडल में चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम ने देवरिया सदर स्टेशन पर छापा मारकर इस अवैध खेल को उजागर किया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार छपरा, सीवान, बलिया एवं गाजीपुर सिटी समेत प्रमुख स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को विशेष अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19091(गोरखपुर हमसफर) के पेंट्रीकार में 203 बोतल पानी जब्त किया गया। इसे वाणिज्य अधीक्षक ,देवरिया सदर को सुपुर्द किया गया।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में अवैध वेंडिंग रोकन के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।