फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Tue, 14 Apr 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौचघाट टोला अहिरौली के तीन मजदूर सोमवार की देर शाम मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रामनगर पंचायत भवन के समीप मुख्य मार्ग बघौचघाट-कंचनपुर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सोमवार की रात को एक मजदूर जनार्द्धन प्रसाद (45) की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मन्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पुत्र बसंत (15), दुली (12), छोटू (2) और पुत्री भुवर कुमारी पिता की मौत से बेसहारा हो गए हैं। बताया जाता है कि जनार्द्धन प्रसाद बेहद गरीब थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें