फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांडेयचक उपकेंद्र अलग नहीं होगा तो बरकरार रहेगी दिक्कत

Tue, 10 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। हर एक घंटे पर बिजली काट दी जा रही है।
विज्ञापन

आने के बाद भी वोल्टेज इतना कम मिल रहा है कि पंखे चल नहीं पा रहे, इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहा है। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो जा रहा है।
प्रचंड गर्मी और धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रात भर लोग घरों के बाहर निकलकर जागने को विवश हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। जिम्मेदार अब बारिश की बाट जोह रहे हैं। देसही देवरिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों को कुशीनगर के कसया डिवीजन से 33 हजार केवीए की सप्लाई मिलती है। पहले यह सप्लाई केवल इमिलिया के लिए आती थी। बाद में बिना साजो-सज्जा बढ़ाए पांडेचक उपकेंद्र को भी जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तभी से दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई। ओवरलोड की समस्या की चलते लो-वोल्टेज की दिक्कत इतनी गंभीर हो गई है कि हर एक घंटे पर बिजली गुल हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें