फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बर्फीली हवाओं ने कंपाया...सात डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपने व्यवहार के अनुरूप मौसम ने मंगलवार को अचानक लोगों को और ज्यादा ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह घने कोहरे के बाद धूप निकलने की उम्मीद दिख रही थी, लेकिन दोपहर में बर्फीली पछुआ हवा के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ठिठुरन और ज्यादा महसूस की जाएगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड में कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह करीब दस बजे के आसपास हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन कुछ ही देर में बादलों की ओट में छिप गई।
विज्ञापन

धूप न निकल पाने के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। ठंड और गलन के कारण बाजारों और सड़कों पर भी कम चहल-पहल देखने को मिली। ठिठुरन के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकतर लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर अधिक देखा गया। शाम ढलते ही कोहरे ने दस्तक दे दी, जिससे ठंड और बढ़ गई।
वहीं सोमवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाओं और गलन से निजात मिलने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें