फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति के दोस्त पर बेटी को गायब करने का आरोप

Sun, 26 Oct 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के नौतन टोला रमन छापर निवासी एक महिला ने पति के दोस्त पर छह वर्षीय बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है5
विज्ञापन


रमेश विश्वकर्मा की पत्नी उषा देवी बताया कि बृहस्पतिवार को वह बेटी नंदनी के साथ घर पर थी। इस दौरान पति का दोस्त घर आया और भोजन करने के बाद नंदनी को तैयार कर बाजार ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। उसके बाद से दोनों का पता नहीं है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें