फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काउंसिलिंग से सुलझा पति-पत्नी का विवाद

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने आपसी विवाद से जूझ रहे दंपती की काउंसिलिंग कर उनके रिश्ते को टूटने से बचा लिया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर निवासी दंपती के बीच आपसी विवाद के कारण उनके संबंध बिगड़ गए थे। इस संबंध में विवाहिता ने मिशन शक्ति केंद्र में प्रार्थना पत्र देकर मदद की मांग की थी।
इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर उनकी बातें सुनीं और काउंसिलिंग की। समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें