मईल। क्षेत्र के बरठा लाला चौराहे पर समानता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें देश के युवा और नौजवान साथियों द्वारा जंतर-मंतर पर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए। उन्हें लाठियों से नहीं दबाना चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। युवाओं पर दमन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस दौरान अभय कुमार, भोला कुशवाहा, चन्द्रिका पासवान, अभिषेक, मोहन राजू आदि मौजूद रहे। संवाद