फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति की पिटाई

Thu, 05 Nov 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। पत्नी को मायके से लाने ससुराल पहुंचे पति के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने के मामले में लार पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सलेमपुर के इचौना वार्ड नंबर छह निवासी जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, सोमवार की रात करीब नौ बजे वह पत्नी वंदना गुप्ता को लेने धनगड़हा गांव स्थित ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये कर्ज लेने को लेकर भी विवाद बताया गया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें