खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात में 11: 00 बजे पति ने विवाहिता पर शराब छुपाने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। विवाहिता का कहना है कि पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर चल रहा है। वह अक्सर नशे में आकर मुझे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगता है। इसके बाद घर से निकालने की धमकी भी देता है। पांच साल के बेटे को भी पीटता है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार रात में पति शराब लेकर घर आया और शराब कहीं रख दिया। फिर मुझे छुपाने की बात कहकर उलझ गया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर भागना चाही तो तो पकड़ कर सिर और गर्दन पर मारा-पीटा। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद