संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मकुनही गांव में एक विवाहिता की पति और जेठ ने पिटाई कर दी। आरोप है कि विवाहिता बच्चियों को लेकर परेशान थी, उन्हें कोई पकड़ नहीं रहा था। तंग आकर उसने बच्चियों को डांट दिया।
इसी बात पर विवाहिता की पिटाई कर दी गई। जब विवाहिता ने मायके से दो वर्षीय बेटी को ले जाने के लिए भाई को बुलाया तो जेठ और भाई के बीच भी नोकझोंक हुई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मकुनही गांव निवासी मुकेश चौहान की करीब ढाई साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के रामभरोसा चौराहा बनहवा टोला निवासी सुधा से शादी हुई है। विवाहिता का आरोप है कि पति अक्सर नशे में आकर मारता-पीटता है।
घरवाले भी उसी का साथ देते हैंं। उसके दो बेटियां हैं। बेटी आराध्या (दो) और दूसरी चार माह की है। ससुराल वाले बच्चियों को पकड़ते नहीं है। इन्हें लेकर ही घर का सारा काम करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को बड़ी बेटी आराध्या छोटी बच्ची को खेला रही थी। छोटी बच्ची रोने लगी तो मैंने उसे डांट दिया। इसी बात पर पति और जेठ मिलकर मारने-पीटने लगे। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।व