फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे

Fri, 20 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें लाठी-डंडा चला, जिससे एक पक्ष के तीन भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष से दंपति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार किया गया, जबकि दंपति व बेटे की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के नादघाट गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो पक्षों में विवादित भूमि पर मकान बनाने को लेकर मारपीट हो गई।
इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलें, जिसमें एक पक्ष से गुलाब व उनकी पत्नी अनीता और बेटा सचिन, जबकि दूसरे पक्ष से संतोष प्रसाद पुत्र मंजीत प्रसाद, राकेश कुमार पुत्र मंजीत प्रसाद व श्वेता कुमारी पुत्री मंजीत चोटिल हो गए। दोनों पक्ष ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवादै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें