फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन के 15वें दिन सपाइयों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन के 15वें दिन सपाइयों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित लवरछी बाइपास पर क्रमिक अनशन के 15वें दिन सपा कार्यकर्ताओं ने भूूख हड़ताल की। सभी का कहना था कि शासन और प्रशासन क्षेत्र की टूटीं सड़कों से बेखबर है। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता क्रमिक अनशन में भूख हड़ताल पर रहे। चिलचिलाती धूप में कार्यकर्ताओं ने टूटी सड़कें, महंगाई आदि जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई ने सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने अनशन जारी रखते हुए एक्सईएन और सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग की। क्रमिक अनशन को सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, विजय रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, पारसनाथ यादव, राजेश शर्मा, विकास यादव, गोपी यादव, अजय यादव, संगम यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मनोज यादव, इमामुद्दीन खान, राजू, आनंद, कृष्णमोहन, गोलू राजभर, प्रियांशु, रोहित मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें