फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से दो दिन से अंधेरे में सैकड़ों घर

Wed, 17 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास क्षेत्र के गोपालपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर दो दिन पहले फुंक जाने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के बावजूद अब तक उसे बदलवा नहीं गया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। रात में अंधेरा छाए रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मोबाइल फोन चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। उ
ग्रामीण चंद्रभूषण तिवारी, अवधेश तिवारी, रमायन मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, इंदल कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, धरमु भगत, सतेंद्र कुशवाहा, ओमकार तिवारी, सुरेंद्र कुशवाहा आदि ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। उन्होंने ट्रांसफाॅर्मर शीघ्र नहीं बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें