भाटपाररानी। नगर में मंगलवार को सपा सांसद रामजी लाल सुमन की तरफ से संसद में राणा सांगा के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध क्षत्रिय समाज सड़क पर उतर आया। उन्होंने सनातन गौरव वैचारिक यात्रा निकालकर सपा के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आघात पहुंचा है। यह राणा सांगा का अपमान पूरे सनातन धर्म समाज का अपमान है। उनकी शौर्य गाथा भारतवर्ष के लिए प्रेरणादायक सदैव रहेगी। उन्होंने इसके लिए सपा सांसद से सार्वजनिक रूप से देशवासियों से माफी मांगने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की राष्ट्रपति से मांग की है। इस दौरान दिलीप सिंह बघेल, नीरज उर्फ बंटी शाही, गोलू सिंह, ललित दीनानाथ सिंह, अमित शाही चंचल आदि मौजूद रहे। संवाद