फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहोदरपट्टी गांव में आग लगने से घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहोदरपट्टी गांव में आग लगने से घर राख
विज्ञापन

देसही देवरिया। सहोदरपट्टी गांव में बुधवार की रात एक घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक भैंस झुलस गई। राजस्व कर्मियों ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव के रुदल राजभर अपनी बहू का इलाज कराने गए थे। परिवार के बाकी लोग भोजन करने के बाद अंदर सो गए। इसी बीच घर के बाहर बरामदे में आग लग गई। सो रहे घर वाले लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाए। घर वालों का शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। घर में रखे करीब 40 हजार रुपये, जेवर व अन्य सामान जल गया। आग लगने
विज्ञापन

के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें