फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मकान की छत की शटरिंग टूटने से मलबे में दबकर मकान मालिक के भाई की मौत, दो राजमिस्त्री गंभीर

Fri, 13 Nov 2026 12:54 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक नौशाद अली की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश और मोनू को तत्काल सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग अचानक टूटकर गिर गई। मलबे में दबकर मकान मालिक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन लोग मलबे में दबे

जानकारी के अनुसार, कौलाचक गांव के बड़ा टोला निवासी नवारिश अली के निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई का काम बृहस्पतिवार को चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक छत की शटरिंग टूटकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आकर मकान मालिक के भाई नौशाद अली (50), हरैया गांव निवासी राजमिस्त्री ओमप्रकाश प्रजापति (48) और कौलाचक निवासी राजमिस्त्री मोनू (24) मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक नौशाद अली की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश और मोनू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इनमें से ओमप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर शाम को सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और एसओ भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें