फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, दो घंटे बाद उतरा

Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

युवक ने आरोप लगाया कि शिकायत करने से नाराज ग्राम प्रशासक ने उसकी पिटाई करा दी। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार बीडीओ के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव में विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक दोपहर करीब एक बजे टंकी से नीचे उतरा। युवक ने ग्राम प्रशासक पर शिकायत करने से नाराज होकर पिटाई कराने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर जुटे ग्रामीण

करहकोल गांव निवासी मंटू सिंह चौधरी बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव में नवनिर्मित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। टंकी पर चढ़े युवक का कहना था कि उसने करीब एक माह पहले बीडीओ से गांव में हुए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। आरोप लगाया कि ब्लॉक के अधिकारी जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्राम प्रशासक पर पिटाई कराने का लगाया आराेप

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने से नाराज ग्राम प्रशासक ने उसकी पिटाई करा दी। मौके पर पहुंचे बीडीओ ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार बीडीओ ने उसकी शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें