देवरिया। शनिवार को पूरे दिन भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन तीखी धूप और गर्म हवा ने 42 डिग्री सेल्सियस का एहसास कराया।
सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। देर शाम अचानक बूंदाबांदी से थोड़ी राहत हुई, लेकिन उसके बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।
तेज धूप और लू के कारण सबसे अधिक परेशानी किसानों और जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को उठानी पड़ी। गर्मी से राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थों, नींबू पानी, लस्सी, जूस और नारियल पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।
मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौसम से संबंधित बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी है।चिकित्सक बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।