फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पार्किंग की समस्या हल होने की जगी उम्मीद

Tue, 30 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन पार्किंग और काम्प्लेक्स
विज्ञापन
- 17 करोड़ की लागत से बन रहे पार्किंग के दो तल की लगी छत
विज्ञापन

- पुराने बस स्टैंड परिसर में बन रहा पार्किंग और शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स
- कोआपरेटिव बैंक के सामने स्थित है, 1956 में स्थापित बस स्टैंड परिसर

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग और शापिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रगति पर है। इससे पार्किंग की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद है। इसमें ग्राउंड पर बेसमेंट में पार्किंग और प्रथम तल पर दुकानों और कार्यालय बनाने की योजना है। इससे शहर में चार पहिया वाहनों की पार्किंग का प्रभावी हल निकलने की उम्मीद है।

शहर का आकार दिनों दिन बढ़ रहा है। इसके चलते यहां लोगों का आवागमन भी बढ़ गया है। वहीं तहसीलों व ग्रामीण अंचल से भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके चलते हजारों वाहन प्रतिदिन शहर में आते हैं। इनको शहर के किनारे जहां तहां लोग खड़े करते हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात पाने के लिए परिवहन निगम के 1956 में स्थापित पुराने बस स्टैंड परिसर को चुना गया।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव शासन को भेजकर इसमें मल्टीलेवल पार्किंग, शापिंग कॉम्प्लेक्स और सहायक क्षेत्राधिकारी कार्यालय बनाने की योजना पास हुई। इसके लिए शासन से 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके बाद तेजी से निर्माण शुरू हुआ। अब तक इसके बेसमेंट का 70 प्रतिशत हिस्सा तैयार हो गया है। वहीं प्रथम तल का करीब 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भी तैयार हो चुका है।
इसके 2026 के अंत तक तैयार हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि पुराने बस स्टैंड का कार्य तेजी से हो रहा है। इसकी निगरानी गोरखपुर कार्यालय से हो रही है।


बारिश की वजह से रुका था काम
पार्किंग के बेसमेंट के बचे हुए 30 प्रतिशत हिस्से का कार्य बारिश के चलते रुक गया था। परिसर में पानी भरने से ठेकेदार ने काम रोक दिया था। इसके बाद प्रथम तल पर काम बढ़ा दिया था। कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेई ने बताया कि अब पानी हट गया है। कार्य में तेजी आएगी। इसे तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा।


चारोंं तरफ बनेगा रैंप
पार्किंग में चारों तरफ रैंप बनाया जाएगा। इधर होकर गाड़ियों को अंदर ले जाया जाएगा। अंदर जाकर यह गाड़ियां बेसमेंंट मेंं बने पार्किंग में खड़ी होंगी। इसमें में करीब 50 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा है। इसके अलावा बाहर बाहर रैंप के किनारे बाइक खड़ा करने की सुविधा दी गई है। इसके ऊपर प्रथम तल पर 27 दुकानें बनाई जा रही हैं। इसके पीछे सहायक क्षेत्राधिकारी का कार्यालय बनाया जा रहा है। इसमें छत ढालने का काम अंतिम चरण में है।

स्पीक अप......
-
शहर में पार्किंग की दिक्कत है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करो तो चालान का डर बना रहता है। पार्किंग बन जाने से हम सही जगह पर गाड़ी खड़ी कर निश्चिंत रह सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप तिवारी

..
अभी एक पार्किंग नगरपालिका ने डीएम आवास के दक्षिण सरकारी बंगले में बनाया है। इसमें सीमित संख्या में वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है। नई पार्किंग बनने से काफी सुविधा होगी।
रोहित यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें