रुद्रपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोमवार को मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन
सीओ हरिराम यादव ने शिक्षा, चिकित्सा,राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार नारी सशक्तीकरण योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बना रही है। इस अभियान के तहत नारी को मजबूत और निडर बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
समाज में महिला अधिकारों को संरक्षित करने के लिए महिला को ग्राम पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत लोक सभा और विधानसभा में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर कोतवाल अनिल कुमार, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद