फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बाजारों में बढ़ी रौनक

Tue, 27 Feb 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
होली खेलने के लिए बच्चो ने पिचकारी की खरीदारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। होली करीब आते ही खरीदारों की भीड़ बाजारों की रौनक बढ़ा रही है। महिलाओं-पुरुषों के साथ आए बच्चे भी पसंद की पिचकारी, टोपी, मास्क आदि खरीद रहे हैं। इस बार की होली में लोग केमिकल युक्त रंगों से बच रहे। लिहाजा हर्बल युक्त कलर की डिमांड अधिक है। वही गिफ्ट देने के लिए ड्राई फूट्स के पैकेटों की डिमांड भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को होली है। ऐसे में लोग अभी से ही खरीदारी शुरू कर चुके है। मंगलवार को होली के चलते बाजारों में भारी भीड़ रही। महिलाएं जहां नए डिजाईनों की साड़िया खरीद रही थी, वही पुरुष कुर्ता-पैजामा खरीदते नजर आए। होली को लेकर बच्चों में भी उत्साह कम नहीं था। अभिभावकों के साथ आए बच्चे भी मनपसंद कपड़े और होली के सामान खरीदने में व्यवस्त दिखे। मिठाई के दुकानों पर भी ग्राहकों की भरमार थी। महिलाओं ने गुझिया बनाने के लिए खोवा खरीदा। वही रिश्तेदारों को होली मिलन पर भेंट देने के लिए ड्राई फूट्स के गिफ्ट पैक कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें