फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एचएल क्रिकेट अकादमी ने सहोदरा को 22 रन से हराया

Fri, 16 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अंडर 14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का पंद्रहवां मैच बृहस्पतिवार को सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर और एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान के बीच खेला गया। एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान ने सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर को 22 रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएल क्रिकेट अकादमी 30 ओवर में 186 रन बनाया। जिसमें एचएल क्रिकेट अकादमी की तरफ से सबसे अधिक निखिल कुमार ने 60 रन, रियान ने 27 रन और रेहान ने 23 रन की पारी खेली। सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक अंकित ने 2 विकेट और शौर्य, ईशान और अंशुमान ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी 30 ओवर में 164 रन ही बनाए पाए। जिसमें सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रियांशु रावत ने 41 रन , अंशुमान ने 34 और शौर्य ने 28 रन की पारी खेली एचएल क्रिकेट अकादमी की तरफ से सबसे अधिक रियान ने 3 विकेट, करन ने 2 विकेट और आदित्य ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान ने सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर को 22 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एचएल क्रिकेट अकादमी के रियान राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सकारापार के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें