फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, लाखों के उपकरण जले

Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
हाई बोल्टेज करंट से जला एसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उमानगर मोहल्ले में तार टूटने से लोगों के घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसकी वजह से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घरों में लगे लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। खराबी ठीक करने गए कर्मचारियों और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से उमानगर मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति होती है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे सरस्वती विद्या मंदिर की ओर जाने वाली सड़क किनारे एक तार टूटकर दूसरे तार पर गिर गया। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हुआ और पंखा, टीवी, फ्रीज, इंवर्टर, बल्ब आदि उपकरण जल गए। इसके बाद ढाई घंटे तक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों के अनुसार लाखों रुपये के उपकरण जले हैं। इसकी सूचना उन्होंने बिजली विभाग के जेई को दी। कुछ देर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल किया। इस दौरान लोगों ने बिजली कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस संबंध में जेई अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक तार टूटकर दूसरे तार पर गिर गया था। इसके चलते घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ा। खराबी को ठीक कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें