फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

Tue, 02 Sep 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकासखंड के ग्राम कोड़रा में विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लाखों रुपये के फर्जी भुगतान की शिकायत पर सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया संजय पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान कोई मूल अभिलेख उपलब्ध नहीं होने पर टीम ने सख्त नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अंदर मूल अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान राम अशीष कुशवाहा एवं सचिव हरेंद्र मौर्य को निर्देशित किया है। कोड़रा निवासी चंद्र किशोर द्विवेदी ने अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को शपथ पत्र के साथ दिए शिकायत किया था। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि मौके पर कोई मूल अभिलेख उपलब्ध नहीं हुआ। पंद्रह दिन का समय दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें