फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर में भारी वाहनों पर रोक, आठ स्थानों से बदलेगा रास्ता

Sun, 15 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
छठ पर कोतवाली चौराहे पर की गई बैरिकेडिग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छठ पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। रविवार सुबह 8:30 से रात नौ बजे तक और सोमवार तड़के दो से सुबह आठ बजे तक आठ स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली, बड़ी बसों, गैस सिलिंडर और डीजल-पेट्रोल टैंकरों का आवागमन बदले हुए रास्तों से होगा।
यातायात विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सलेमपुर से आने वाले भारी वाहन रुद्रपुर मोड़ तिराहे से कतरारी तिराहा होकर रुद्रपुर मार्ग या अमेठी तिराहे से रामलक्षन मार्ग की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

कतरारी मार्ग से अमेठी तिराहे की तरफ आने वाले भारी वाहनों को रामलक्षन तिराहे पर डायवर्ट किया जाएगा। गोरखपुर की तरफ से पुरवां तिराहे पर पहुंचने वाले भारी वाहन पांडेय चक मार्ग से जाएंगे। गोरखपुर ओवरब्रिज के उत्तरी छोर से पुरवां चौराहे की तरफ जाने वाले शेष भारी वाहनों को वापस पुरवां तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कसया मार्ग से धनौती तिराहे पर आने वाले वाहन नहर मार्ग से पिपरपाती चौराहा होते हुए सोनूघाट जाएंगे। बालाजी मंदिर के पास वाहनों को धनौती तिराहे की तरफ लौटाया जाएगा। बरियारपुर से पिपरपाती चौराहे पर आने वाले भारी वाहन धनौती मार्ग या सोनूघाट की तरफ जाएंगे।
गोरखपुर से बैतालपुर तिराहे पर आने वाले वाहन पांडेय चक मार्ग से भेजे जाएंगे। पुलिस ने बताया कि बाकी नो-एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें