फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी घाटों पर लगाए जाएंगे गोताखोर, एंबुलेंस भी रहेगी तैयार

Sun, 15 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के हनुमान मंदिर पोखरे पर बनी छठ की वेदियां, 
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को छठ पूजा के लिए नदावर घाट और मझौलीराज घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर और नावों की उपलब्धता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए घाटों के आसपास एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पटाखे पूजा स्थलों से पर्याप्त दूरी पर ही जलाए जाएं। डीएम ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि छठ पर्व के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। वे व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को सांध्य कालीन और प्रातः कालीन अर्घ्य देने के दौरान परेशानी से बचाना है। इस दौरान एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें