फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह-शाम की सर्दी से बिगड़ रही सेहत

Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की ओपीडी में कतार में लगे मरीज
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। तापमान में अंतर के चलते छोटे बच्चों और किशोरों में सर्दी-जुकाम की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में भी ऐसे लक्षणों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की विभिन्न ओपीडी में 2263 नए-पुराने मरीज आए। दिन में तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात में यह गिरकर 20 से 20 डिग्री के आसपास हो जा रहा है।
सुबह घर से निकलते समय और शाम को मौसम में ठंडक रहने से लोग सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। दिन में गर्मी के कारण हल्के कपड़े पहनने वाले बच्चों को सुबह और शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है। फिजिशियन डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

सुबह और शाम बच्चों को हल्के गर्म कपड़े पहनाएं। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और खान-पान का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम, बुखार या खांसी की शिकायत होने पर खुद से दवा देने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
खासकर छोटे बच्चों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सीएमएस व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासतौर से बच्चों को पूरा शरीर ढकने वाला वस्त्र पहनाएं। टोपी जरूर पहनाएं। सुबह-शाम बाहर न निकलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें