फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पताल में 24 घंटे ऑन रहेगी इमरजेंसी

Sun, 01 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। होली के दिन चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। वहीं नगर पालिका की ओर से तैयारी पूरा कर लिया गया है। होली के दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति होगी और साफ सफाई के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

होली पर दुर्घटनाएं व सड़क हादसे अधिक हाेते हैं। ऐसी किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर जिले में होली के पर्व पर स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। होली के दिन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा। चिकित्सक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज करेगें। दवाओं का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। पानी आपूर्ति की व्यवस्था पूरे दिन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें