फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वच्छता अभियान से चमके स्वास्थ्य केंद्र, ओपीडी से वार्ड तक हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष से लेकर शौचालयों तक की सफाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत सुबह आठ बजे से ही डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, आशा, एएनएम और सफाई कर्मचारी जुट गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में ओपीडी, इमरजेंसी और जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी लैब और रसोईघर की सफाई की गई।
अस्पताल परिसरों में नालियों की सफाई के बाद चूने और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। रुद्रपुर, पथरदेवा, गौरीबाजार, बरहज, भटनी, भलुअनी, तरकुलवा, भाटपाररानी, सलेमपुर, लार, बनकटा और बैतालपुर समेत जिले के सभी ब्लॉकों में यह अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें