फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
teacher - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन
देवरिया। नामांकन नहीं बढ़ाने, प्राथमिक स्कूलों निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य नहीं करने पर बीएसए ने एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। एक प्रधानाध्यापक की सेवापुस्तिका पर प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने, अनुपस्थित शिक्षामित्र का वेतने रोकने की कार्रवाई की।  
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के बीईओ ने 13 दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलही का निरीक्षण किया था। यहां कुल नामांकित बच्चों के सापेक्ष मौके पर केवल तीन छात्र ही मौजूद पाए गए। जबकि उपस्थिति पंजिका में 13 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। छात्रों से पूछने पर पता चला कि प्रार्थना नहीं होती। श्यामपट पर गड्ढे बने हुए थे। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण प्रसाद ने विगत वर्षों में प्राप्त विद्यालय अनुरक्षण अनुदान एवं विद्यालय विकास अनुदान का गबन किया है। एमडीएम लकड़ी पर बनते हुए पाया गया। कुल नामांकन 40 के सापेक्ष 44 छात्रों में ड्रेस वितरित करने की रिपोर्ट विभाग को दी गई। इन गंभीर लापरवाही पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। 20 दिसंबर को भलुअनी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या फुलवरिया के निरीक्षण में लापरवाही उजागर होने पर प्रधानाध्यापिका सरिता गोंड को को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। वहीं, इसी के प्राथमिक विद्यालय में कम नामांकन होने पर शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय बरौली करजही के निरीक्षण में बिना अवकाश स्वीकृत कराए प्रधानाध्यापक संदीप कुमार अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक संगीता यादव लगातार दो दिन से अनुपस्थित पाईं र्गइं। नामांकन के सापेक्ष कम संख्या पाए जाने पर सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों को कठोर चेतावनी व उस दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। इसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभी कमरों में गंदगी पाए जाने पर एवं कम छात्र संख्या होने पर प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश के लिए रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय करजहां, प्राथमिक विद्यालय पिपरा पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बरारी बारादीक्षित में भी शिक्षकों को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें