फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हंसकर बोला था लौटूंगा पर आई मौत की खबर

Fri, 25 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सूरज यादव की फाइल फोटो 
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। जिस सूरज यादव से परिवार और दोस्तों ने हादसे से कुछ घंटे पहले फोन पर हंसते-बोलते बात की थी, उसकी मौत की खबर बृहस्पतिवार को घर पहुंचते ही करमा जीतपुर में कोहराम मच गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कुछ घंटे पहले भारत लौटने की बात कहकर खुश नजर आ रहा सूरज अब इस दुनिया में नहीं रहा। गांव में मातम छा गया और लोगों के घर चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, 20 वर्षीय सूरज करीब 35 दिन पहले रोजगार के लिए ओमान गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसने अपने चाचा अवधेश यादव से मोबाइल पर बात की थी। इसी दौरान उसके बचपन के मित्र और चचेरे भाई प्रदीप, पिंटू और राहुल भी वहां पहुंचे। सूरज ने उनसे भी फोन पर बात की।
प्रदीप ने रोते हुए बताया कि बातचीत के दौरान सूरज काफी खुश था। उसने बताया था कि वह मालवाहक जहाज पर ड्यूटी कर रहा है और ओमान से भारत लौट रहा है। परिवार और दोस्तों को क्या पता था कि यह उनकी सूरज से आखिरी बातचीत होगी।
विज्ञापन

सूरज के चाचा के मुताबिक कीलाइन कंपनी की ओर से फोन आया कुछ घंटे बाद और बताया कि होर्मुज क्षेत्र में मिसाइल हमला हुआ और मालवाहक जहाज में आग लग गई। जान बचाने के लिए सूरज समेत 20 लोग समुद्र में कूद गए। 19 लोग बच गए, जबकि सूरज के सिर में गंभीर चोट लग गई। कुछ घंटे बाद कीलाइन कंपनी की ओर से उसके चाचा के मोबाइल पर फोन कर हादसे की सूचना दी गई। देर शाम भारतीय दूतावास की ओर से भी परिवार को सूचना मिली। मौत की पुष्टि होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें